सबसे पहले अपना करियर बनाये
ये उनके लिये जो सोचते है कि उन्हें प्यार है
मगर हकीकत में ये आपके दिमाग का कमाल है।
आप भी सोचते होंगे अपनी ज़िंदगी को एक गुलाब की तरह कोई मिल जाये।
फिर इसी की खोज में आप दिन रात कुछ ना देखकर सिर्फ उसकी ही तलाश में लग जाते है।
अपना हर एक समय सिर्फ उसी की तलाश में लगा देते हो।
Fb insta पर अपने कास्ट(जाती) और मनचाही लड़की/लड़के को खोजना शुरू कर देते हो।
बिना जान पहचान के request भी सेंड कर देते हो।
और फिर खुद ही शुरू करते हो अपनी बर्बादी का समय!!
लेकिन बर्बादी?? ऐसा क्यों?
बिना जान पहचान के किसी को परेशान करना ये तो कोई अच्छी बात नहीं।
बिना सोचे समझे दुसरो की कही बातों में आकर खुद के लिए भी GF/BF ढूढ़ना ये तो समय का सदुपयोग नहीं।
ये है बर्बादी!!
अरे दुसरो ने अपनी love life के बारे में जो बताया हो उन्हें याद करके क्यों अपना दिल जलाते हो।
कभी किसी से जलना,ये तो कोई अच्छी बात नहीं।
वो अगर खुश है अपने love में तो उनको रहने दो।
तुम बस ये सोचकर खुश रहो
की
😍अभी तुम सिंगल हो ❤️
अपनी कामयाबी के खुद अकेले ही हकदार हो।🥇
जानू,बाबू,शोना इन सभी से कुछ नही मिलने वाला❌
अगर लाइफ को अच्छा बनाना है तो सबसे पहले
किताब को उठाना है।
एक बार सरकारी नौकरी ले लो,एक बार अपनी ड्रीम जॉब पा लो।
फिर love इतना मिलेगा की तुम खुद उससे दूर भागने लगोगे।
बस यही सोचो की अगर में 🤔अभी किताब से love कर लिया तो फिर किसी और के love की कोई ज़रूरत भी नही पड़ेगी।☺️
Physical Attrection को प्यार मत समझ बैठना
अक्सर जवानी में कदम डगमगा जाते है।
सिर्फ पढ़ाई से मतलब रखो
क्योंकि सच्चा प्यार अब सफेद शेरों की तरह है जो खूबसूरत तो बहुत है मगर मिलता बहुत ही कम।
🙏
आखिर में बस इतना ही कहूँगा।
की सबसे पहली वरीयता(priority) खुद के सपने को दो।
बाकी सब झक मार के मिल ही जायेगा
जब तुम खुद के सपने को पा लोगे।
जय हिन्द।