Sunday, 13 September 2020

बेरोजगार युवा

आइये मिलकर बढ़ती बेरोज़गारी के कारणों पर एक नज़र डालें... 
आज के युवाओं की समस्या

किसी बेरोज़गार से सवाल करो...
1. मजदूरी  करोगे....? 
    - नहीं
2. दुकान पर काम करोगे..? 
    - नहीं
3. बाइक / कार का काम जानते हो..?
    - नहीं
4. बिजली मैकेनिक बनोगे...?
    - नहीं
5. पेंटिंग का काम आता है..?
    - नहीं
6. मिठाई बनाना जानते हो...? 
    - नहीं
7. प्राइवेट कंपनी में काम करोगे? 
     - नहीं... 
8. मूर्तियां, मटके, हस्तशिल्प वगैरह कुछ बनाना आता है? 
     - नहीं.
9. तुम्हारे पिता की ज़मीन है?
     - हाँ.
10. तो खेती करोगे ?
     - नहीं!!!! 

ऐसे 10 - 20 प्रश्न और पूछ लो जैसे - सब्ज़ी बेचोगे ? फ़ेरी लगाओगे? प्लम्बर, बढ़ई / तरखान, माली / बागवान, आदि का काम सीखोगे ??
      - सब का जवाब ना में ही मिलेगा।।

फिर पूछो...
11. भैया किसी  कला मे निपुण तो होगे...?
    - नहीं।। पर मैं B. A. पास हूँ , M.A. पास हूँ I    
      डिग्री है मेरे पास।।
12. बहुत अच्छी बात है पर कुछ काम जानते हो ? कुछ तो काम आता होगा सैकड़ों की संख्या में काम है ?
    - नहीं.  काम तो कुछ नहीं आता I😇

बताओ अब ऐसे युवा बेरोज़गार सिर्फ हमारे ही देश में क्यूँ है?
 क्योंकि हमारा युवा दिखावे की जिंदगी जीने का आदी हो गया है l यहां सबको कुर्सी वाली नौकरी चाहिए जिसमें कोई काम भी ना करना पड़े l ऐसा युवा सच में देश के लिए अभिशाप ही है l जहां अपनी आजीविका के लिए भी काम करने से हिचकिचाता है l
शर्म आनी चाहिए खुद की कमजोरी को बेरोजगारी का नाम देते हुए l
हर साल लाखों बच्चे डिग्री लेके निकलते है पर सच कहूँ तो सब के हाथ में काग़ज़ का टुकड़ा होता है हुनर नहीं l जब तक आप खुद में कुछ हुनर पैदा करके उसको आजीविका अर्जन में प्रयोग मे नहीं लाते तब तक ख़ुद को बेरोजगार कहने का हक़ नहीं है किसी का भी l
रही बात सरकारों की ये तो आती रहेंगी जाती रहेंगी कोई भी सरकार 100% सरकारी रोज़गार नहीं दे सकती l तो मेरे प्यारे देशवासियों, समय रहते भ्रामक दुनिया से निकलने का प्रयत्न करो और अपनी काबिलीयत के अनुसार काम करना शुरू करो l अन्यथा जीवन बहुत मुश्किल भरा हो जाएगा l
जापान और चाइना जैसे देशों में छोटा सा बच्चा अपने खर्च के लिए कमाने लग जाता है l और हम यहां 25-26 साल का युवा वर्ग केवल सरकारों की आलोचना करके समय की बर्बादी कर रहा है l कुछ नहीं होने वाला इनसे। कितने भी आंदोलन कर लीजिए किसी सरकार को कुछ फर्क़ नहीं पड़ने वाला l अंततः परिश्रम अपने आप को ही करना पड़ता है l 
किस्मत रही तो आपको भी जरूर सरकारी नौकरी मिलेगी l लेकिन सिर्फ इसके भरोसे मत बैठो l

1 comment:

  1. Kya bat bahut sacchi baate kahi akushal yuga kese desh ka niramata banega skill development or hard work se hi berojgari ki samasya khtm ho skti h berojgati batte se to yuwa desh pr boj hi banenge

    ReplyDelete